2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

रायगढ़ 🚨 पूंजीपथरा में ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा वार! 🍶 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला पकड़ी गई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 6 लोगों पर भी कार्रवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

रायगढ़। जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने ग्राम पूंजीपथरा से एक महिला को शराब के साथ पकड़ा। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 6 लोगों के खिलाफ भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
🍶 15 लीटर महुआ शराब बरामद
जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर ग्राम पूंजीपथरा में कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष), पति हिजनुस लकड़ा, निवासी टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, वर्तमान पता पूंजीपथरा, के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से रखना बताया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की।
🚨 सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी, 6 पर कार्रवाई
इधर, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायतों के बाद पुलिस ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड और तमनार चौक पूंजीपथरा के आसपास कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, इन स्थानों पर खुले में शराब का सेवन करते छह लोग पाए गए। सभी के खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
📋 कार्रवाई की जद में आए 6 लोग
🔹 अलेक्जेंडर केरकेट्टा — 39 वर्ष
🔹 अजीत उरांव — 29 वर्ष
🔹 सुनील शाह — 32 वर्ष
🔹 प्रमोद साहनी — 35 वर्ष
🔹 संतोष गिरी — 33 वर्ष
🔹 रुपेश कुमार यादव — 22 वर्ष
पुलिस के मुताबिक, सभी सार्वजनिक स्थान पर देशी प्लेन शराब का सेवन करते पाए गए।
👮 पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, नशे के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
🔥 पूंजीपथरा में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
अवैध शराब का कारोबार हो या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन—पुलिस ने कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

संवाददाता:– विनोदकुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज, रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

🚨 BREAKING NEWS | मोबाइल रिचार्ज को लेकर बड़ा अपडेट! 🚨

Read Full News

छाल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार! डरा-धमकाकर सुनसान मकान में ले जाने का आरोप, ‘अभियान संवेदना’ के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Read Full News

घरघोड़ा में करमा पर्व को लेकर झांपपारा में उत्साह चरम पर!  प्रकृति, संस्कृति और भाईचारे का अनोखा संगम बनेगा करमा उत्सव — पूजा, प्रसाद, करमा भोज और पारंपरिक नृत्य से सजेगी रात

Read Full News

घर-घर पहुंच रहा चौहान समाज का संदेश, गांव-गांव जुड़ रहा समाज

Read Full News

रायगढ़ 🚨 पूंजीपथरा में ‘ऑपरेशन आघात’ का बड़ा वार! 🍶 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला पकड़ी गई, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 6 लोगों पर भी कार्रवाई

Read Full News

चौहान समाज की सामाजिक भेंट-मुलाकात में गूंजा एकता का संदेश

Read Full News

“प्रतिभा को अवसर और संस्कारों को सम्मान देना ही शिक्षा का उद्देश्य” — नरेश राठिया

Read Full News

झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला! 13 साल बाद NIA कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, 10 दोषियों को फांसी की सजा

Read Full News

रायगढ़ में हत्या का सनसनीखेज खुलासा!

Read Full News

लोढ़ाझर विद्युत सबस्टेशन की लापरवाही पर कड़ा संदेश

Read Full News

🚨 पत्नी को खुश करने के लिए चोरी कर लाया कार! 😱 बोला–“खरीदकर लाया हूं”… सच सामने आया तो पुलिस ने पहुंचाया जेल

Read Full News

रील बनाना पड़ा भारी! थाना परिसर में भोजपुरी गाने पर वीडियो… वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई