2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

रील बनाना पड़ा भारी! थाना परिसर में भोजपुरी गाने पर वीडियो… वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

🚨
कोरबा। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए बनाई गई एक रील युवती को महंगी पड़ गई। कोरबा के कोतवाली थाना परिसर में भोजपुरी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी।
बताया जा रहा है कि युवती करीब एक सप्ताह पहले किसी मामले में शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंची थी। हालांकि उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी दौरान थाना परिसर स्थित संवेदना कक्ष में उसने भोजपुरी गाने “आज जेल होई, कल बेल होई…” पर रील बना डाली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
📱 रील वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई!
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, थाना जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में इस तरह वीडियो बनाना गंभीरता से लिया गया।
🚔 युवती के खिलाफ BNSS की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
🙏 गलती मानी, मांगी माफी
कार्रवाई के बाद युवती ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से माफी मांगी और भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधि नहीं करने का आश्वासन दिया। युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल रील भी डिलीट कर दी। पुलिस ने उससे बॉन्ड भरवाकर दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी है।
⚠️ पुलिस की साफ चेतावनी
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि थाना और अन्य संवेदनशील सरकारी परिसरों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज की होड़ में सरकारी या संवेदनशील परिसरों में ऐसी गतिविधियां करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
🚨 लाइक-व्यूज के चक्कर में भूल गई नियम… रील वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!
=========================
संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

रील बनाना पड़ा भारी! थाना परिसर में भोजपुरी गाने पर वीडियो… वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

Read Full News

BREAKING NEWS | रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल!

Read Full News

🔥 रायगढ़ में विकास की रफ्तार तेज! तमनार–लैलूंगा को ₹120 करोड़ से अधिक की बड़ी सौगात 🔥

Read Full News

🚨🔥 BREAKING NEWS | रायगढ़ 🔥🚨 🚔 घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन!

Read Full News

घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना का बड़ा असर!

Read Full News

🚨 तमनार में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Read Full News

पेट्रोल पंप के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Read Full News

घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक चोरीकांड का पर्दाफाश: 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार, ₹6.30 लाख की संपत्ति बरामद

Read Full News

🚨🐘 BREAKING NEWS | धरमजयगढ़ में हाथी का कहर! 28 वर्षीय युवक को दौड़ाकर कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत 🐘🚨

Read Full News

🌾 अब घर बैठे होगी खाद की एडवांस बुकिंग, नई डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत

Read Full News

तमनार में 1171 बच्चों की नेत्र जांच, 169 में मिला दृष्टि दोष; स्वास्थ्य विभाग देगा निःशुल्क चश्मा

Read Full News

रायगढ़ में हाथियों का कहर: 21 किसानों की धान की फसल चौपट, कच्चे मकान की दीवार तोड़ी