

एक साथ 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, कई थानों और चौकियों की बदली तस्वीर
रायगढ़ से लेकर लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया और यातायात तक व्यापक प्रशासनिक बदलाव
रायगढ़। पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। रायगढ़ जिले में एक साथ 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद कई थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई पदस्थापना की गई है।
📅 दिनांक 13/09/2026 को जारी आदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
🔥 कई महत्वपूर्ण थानों में बदलाव
जारी सूची के अनुसार कोतवाली, खरसिया चौकी, लैलूंगा, यातायात, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पुसौर, चक्रधरनगर और अन्य पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।
🚔 प्रमुख बदलावों पर एक नजर
➡️ राहुल दर्शन – थाना कोतवाली से चौकी खरसिया
➡️ उदय सिंह सिदार – चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा
➡️ प्रेमसागर भगत – थाना लैलूंगा से थाना यातायात
➡️ राजकुमार सिदार – थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर
➡️ प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद पैंकरा – रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना घरघोड़ा
➡️ प्रधान आरक्षक मनोज मरावी – थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़
➡️ प्रधान आरक्षक बसंती खुटे – रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना पुसौर
➡️ आरक्षक रोहित कुमार – थाना खरसिया से थाना कोतवाली
➡️ आरक्षक हरेंद्रलाल जांगड़े – थाना कोतवाली से थाना खरसिया
➡️ आरक्षक धीरेंद्र पाण्डेय एवं राकेश टोप्पो – रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना लैलूंगा
इसके अलावा सूची में शामिल अन्य आरक्षकों और महिला आरक्षकों के भी नए पदस्थापना स्थल निर्धारित किए गए हैं।
📌 आदेश की प्रतिलिपि रक्षित निरीक्षक रायगढ़, संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय समेत अन्य संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
⚡ पुलिस महकमे में हलचल!
एक साथ 27 पुलिसकर्मियों के तबादले के बाद जिले के पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना और चौकियों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि नए पदस्थापना आदेश के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था में कितना असर देखने को मिलता है।
=========================
विशेष सहयोगी संवाददाता:– डिलेश्वर चौहान तुमीडीह, घरघोडा, रायगढ़





















