2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक चोरीकांड का पर्दाफाश: 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार, ₹6.30 लाख की संपत्ति बरामद

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

🚨🔥 BREAKING NEWS | जयस्तंभ चौक चोरीकांड का सनसनीखेज खुलासा! 🔥🚨
100+ CCTV फुटेज खंगाले, नागपुर तक पीछा… राजनांदगांव के चिचोला में चोर गिरफ्तार!
💰 6,30,286 रुपये की संपत्ति बरामद | 2.64 लाख कैश और 1.508 किलो चांदी जप्त
📍 रायगढ़ | 10 सितंबर 2026 | ग्रामीण भारत न्यूज
रायगढ़ पुलिस को घरघोड़ा के बहुचर्चित जयस्तंभ चौक चोरीकांड में बड़ी सफलता मिली है। तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की नकदी और चांदी पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड से दबोच लिया।
इस पूरे मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया और आरोपी का नागपुर तक पीछा किया। आखिरकार पुलिस के जाल में आरोपी फंस ही गया!
🚨 बारिश बनी चोरी का मौका, टीन शीट और फॉल सीलिंग तोड़कर घुसा चोर!
मिली जानकारी के अनुसार 23-24 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक स्थित दो किराना दुकानों को आरोपी ने निशाना बनाया।
पहले आरोपी ने संतोष किराना दुकान की छत पर चढ़कर टीन शीट और दीवार के बीच बनी जगह से फॉल सीलिंग तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गल्ले में रखी करीब 4 लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के और चांदी का बिस्किट चोरी कर लिया।
लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका! 😲
बगल में स्थित गोकुलचंद मामराज किराना दुकान में भी उसी तरीके से सेंधमारी कर करीब 90 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान पार कर दिया।
दोनों मामलों में थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
🎥 100 से ज्यादा CCTV खंगाले… आखिरकार मिला सुराग!
चोरी की इस बड़ी वारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, साइबर डीएसपी शिखर मरावी, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू और साइबर टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के हुलिए के आधार पर पुलिस को बड़ा सुराग मिला और संदिग्ध की पहचान ग्राम बरपाली नवाडीह निवासी सतीष चौहान के रूप में हुई।
पुलिस जब उसके घर पहुंची तो आरोपी फरार था… लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा! 🔥
📱 चोरी के पैसों से खरीदा Samsung मोबाइल!
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने चोरी की रकम से लैलूंगा की तमन्ना मोबाइल दुकान से 19,300 रुपये में Samsung A-07 मोबाइल खरीदा था।
आरोपी ने चोरी की रकम में से करीब 25 हजार रुपये घूमने-फिरने और खाने-पीने में खर्च कर दिए थे।
🚓 नागपुर भागा आरोपी… लेकिन पुलिस पहुंच गई पीछे!
तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिली। इसके बाद रायगढ़ पुलिस की टीम तत्काल आरोपी की तलाश में निकल पड़ी।
पुलिस की भनक लगते ही आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलने की कोशिश करता रहा। लेकिन रायगढ़ पुलिस लगातार उसके पीछे लगी रही।
आखिरकार राजनांदगांव जिले के चिचोला बस स्टैंड में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा! 🚔🔥
💥 पूछताछ में उगला चोरी का पूरा राज!
पूछताछ में आरोपी ने दोनों दुकानों में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी के अनुसार, वह अक्सर दोनों दुकानों में सामान खरीदने जाता था और उसे दुकानों की जानकारी थी। 23 अगस्त की रात तेज बारिश हो रही थी। इसी मौके का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई।
पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।
💰 पुलिस ने बरामद की 6.30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति
आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी की संपत्ति बरामद की—
🔴 बरामद संपत्ति
💵 2,64,146 रुपये नगद
🥈 1 किलो 508 ग्राम चांदी
💰 चांदी की अनुमानित कीमत — 3,46,840 रुपये
📱 Samsung कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल
🧣 सफेद-संतरा रंग का चेकदार गमछा
🚨 कुल बरामद संपत्ति की कीमत — ₹6,30,286
👮 आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने आरोपी—
सतीष चौहान, पिता स्वर्गीय नान्हूराम चौहान,
उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बरपाली नवाडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
को दोनों मामलों में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
👏 इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने लगातार काम किया।
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी एवं साइबर डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शुभम मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक हरीश पटेल, उधो राम पटेल, जगमोहन लाल ओग्रे सहित साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला एवं रविंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं स्थानीय युवक कालिया गुप्ता एवं जनेश्वर कुर्रे का भी विशेष योगदान रहा।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“अपराध के बाद आरोपी कितना भी दूर भाग जाए, पुलिस की तकनीकी निगरानी और सतत प्रयास से उसे कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा।”
घरघोड़ा चोरीकांड में पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पीछा करते हुए आरोपी को पकड़कर न केवल मामले का खुलासा किया, बल्कि चोरी की बड़ी संपत्ति भी बरामद करने में सफलता हासिल की।
🚨🔥 बारिश का सहारा लेकर चोरी की… लेकिन CCTV और तकनीक से नहीं बच पाया आरोपी!
घरघोड़ा से नागपुर और फिर चिचोला तक चला पुलिस का पीछा, आखिरकार चोर पहुंचा सलाखों के पीछे! 🚔
✍️ संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
📰 ग्रामीण भारत न्यूज, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

खेत के पास से आई चीखने की आवाज, मौके पर पहुंचा भाई तो सामने आया खौफनाक मंजर! दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Read Full News

शेयर ट्रेडिंग में 34 लाख की सनसनीखेज ठगी! डॉक्टर को दिखाया लाखों का मुनाफा, लेकिन खाते से उड़ाए ₹34,17,531!

Read Full News

🔴 बिजली विभाग की मनमानी से सिंघनपुर सहित पूरे क्षेत्र में हाहाकार! 24 घंटे में महज 3–4 घंटे बिजली मिलने का आरोप, जनता बेहाल और अधिकारी मौन!

Read Full News

बड़ी खबर: लोढ़ाझर विद्युत सबस्टेशन के रक्षा पाली फीडर में बिजली संकट! दिन में पचासों बार बिजली गुल, छह महीने से जनता बेहाल

Read Full News

💥 तमनार में खड़गे के कथित बयान पर भाजपा का जोरदार विरोध! बस स्टैंड पर फूंका पुतला, सार्वजनिक माफी की उठी मांग

Read Full News

🏆 छर्राटांगर में खेलों का महाकुंभ! रायगढ़ के सागर ध्रुव ने गोल्ड पर जमाया कब्जा, मैदान में खिलाड़ियों का दिखा दमदार जलवा!

Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति