2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस का बड़ा वार

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

 

🍶 बाड़ी में छिपाकर रखी थी 11 लीटर महुआ शराब, पुलिस ने मारा छापा… महिला गिरफ्तार!

💥 बजरमुड़ा में अवैध शराब के खिलाफ तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹2,200 की महुआ शराब जब्त

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम बजरमुड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे जाने का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2,200 बताई गई है, बरामद कर जब्त की है।

🔥 मुखबिर की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम मुड़ागांव, सराईटोला, कोलम, चितवाही, ढोलनारा एवं बजरमुड़ा क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बजरमुड़ा में एक महिला अपने घर की बाड़ी में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए छिपाकर रखी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई शुरू कर दी।

🚨 कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और जरिकेन में छिपी थी शराब

पुलिस की तलाशी के दौरान राजकुमारी सारथी पति भगत राम सारथी, उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरमुड़ा, थाना तमनार के कब्जे से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों एवं जरिकेन में रखा कुल 11 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ।

पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹2,200 बताई गई है।

⚖️ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में आरोपिया राजकुमारी सारथी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

👮‍♂️ निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔴 पुलिस का साफ संदेश—अवैध शराब के कारोबार पर नहीं चलेगी मनमानी!

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साफ है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सख्ती

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध शराब का निर्माण, संग्रहण और बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संवाददाता:–विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

खेत के पास से आई चीखने की आवाज, मौके पर पहुंचा भाई तो सामने आया खौफनाक मंजर! दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने चंद्रहास कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Read Full News

शेयर ट्रेडिंग में 34 लाख की सनसनीखेज ठगी! डॉक्टर को दिखाया लाखों का मुनाफा, लेकिन खाते से उड़ाए ₹34,17,531!

Read Full News

🔴 बिजली विभाग की मनमानी से सिंघनपुर सहित पूरे क्षेत्र में हाहाकार! 24 घंटे में महज 3–4 घंटे बिजली मिलने का आरोप, जनता बेहाल और अधिकारी मौन!

Read Full News

बड़ी खबर: लोढ़ाझर विद्युत सबस्टेशन के रक्षा पाली फीडर में बिजली संकट! दिन में पचासों बार बिजली गुल, छह महीने से जनता बेहाल

Read Full News

💥 तमनार में खड़गे के कथित बयान पर भाजपा का जोरदार विरोध! बस स्टैंड पर फूंका पुतला, सार्वजनिक माफी की उठी मांग

Read Full News

🏆 छर्राटांगर में खेलों का महाकुंभ! रायगढ़ के सागर ध्रुव ने गोल्ड पर जमाया कब्जा, मैदान में खिलाड़ियों का दिखा दमदार जलवा!

Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति