⚠️ घरघोड़ा के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खबर! 57 लोगों का हुआ पंजीयन, अभी भी मौका बाकी… 3 और 5 नवंबर को फिर लगेगा शिविर!
रायगढ़/घरघोड़ा, 30 अक्टूबर 2026।
यूडीआईडी कार्ड बनवाने से वंचित दिव्यांगजन ध्यान दें! अब देर मत कीजिए, अपना पंजीयन जल्द करवाइए। रायगढ़ जिले में दिव्यांगजनों को विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (UDID Card) उपलब्ध कराने के लिए समाज कल्याण विभाग लगातार विकासखंडवार शिविर आयोजित कर रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को जनपद पंचायत घरघोड़ा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 57 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण, प्रमाणीकरण और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की।
🔴 3 और 5 नवंबर को फिर मिलेगा मौका!
घरघोड़ा विकासखंड के जो दिव्यांगजन अभी तक अपना यूडीआईडी कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आगामी 3 नवंबर और 5 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा परिसर में पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा।
🏥 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रही मौजूद
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल, नेत्र सहायक अर्जुन बेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. चक्रधर पटेल एवं फिजियोथेरेपिस्ट ईश्वर प्रसाद खड़बंदे ने सेवाएं दीं।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडेय के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
📊 अब तक इतने लोगों का पंजीयन
– जनपद पंचायत पुसौर – 249 दिव्यांगजन
– जनपद पंचायत खरसिया – 236 दिव्यांगजन
– जनपद पंचायत घरघोड़ा – 57 दिव्यांगजन
– कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
📢 ग्रामीण भारत न्यूज की अपील:–
घरघोड़ा क्षेत्र के जो दिव्यांगजन अभी तक यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे 3 या 5 नवंबर को आयोजित शिविर में जरूर पहुंचें।
समय रहते अपना पंजीयन और चिकित्सकीय परीक्षण करवाएं। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी सुविधा और पहचान पत्र से वंचित न रहे।
📍 स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, घरघोड़ा
📅 तारीख: 3 नवंबर एवं 5 नवंबर 2026
📰 :– समाज कल्याण विभाग, जिला रायगढ़ द्वारा जारी शिविर संबंधी आधिकारिक जानकारी।
✍️ संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़, छत्तीसगढ़




















