2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

🔴 पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

📍 रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 25 अक्टूबर 2026

रायगढ़ में अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़ रहे हैं, इसका सनसनीखेज मामला ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास सामने आया है। यहां ट्रक के पास सो रहे एक व्यक्ति की लूटपाट का विरोध करने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, जूटमिल पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।

🔪 जेब से रुपये निकालने पहुंचे थे आरोपी, विरोध पड़ा भारी!

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे आरोपी कथित तौर पर लूटपाट की नीयत से ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचे थे। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास एक व्यक्ति सो रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकालने की कोशिश की।

इसी दौरान व्यक्ति की नींद खुल गई और उसने विरोध किया। फिर क्या था! पुलिस के अनुसार, आरोपियों में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक ने बटन चाकू से मृतक की भुजा, सीने, जांघ और पीठ पर लगातार वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते व्यक्ति की मौत हो गई।

💸 सिर्फ 700 रुपये के लिए चली गई जान!

पुलिस की जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक की जेब से 700 रुपये निकाले और आपस में बांट लिए। जिस रकम के लिए एक व्यक्ति की जान चली गई, उस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

🚔 CCTV फुटेज और मुखबिरों ने खोला राज!

24 अक्टूबर की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर जूटमिल पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 656/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर मिट्ठूमुड़ा, बजरंगपारा और सांगीतराई क्षेत्र में दबिश दी गई।

पुलिस ने 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान वारदात में उनकी कथित संलिप्तता सामने आने की बात पुलिस ने कही है।

🛑 चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल किया गया बटन चाकू, रक्तरंजित कपड़े और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 M 3674 जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 भी जोड़ी गई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

👮 SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

📢 24 घंटे में खुलासे का दावा, लेकिन कई सवाल छोड़ गई वारदात!

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बीच अब मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया और जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं।

✍️ संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
📰 ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़, छत्तीसगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति

Read Full News

छत्तीसगढ़ के पामगढ़ में शराब पीने के बाद मचा हड़कंप, पार्षद समेत दो की मौत; एक अन्य की हालत बिगड़ी

Read Full News

रायगढ़ में भारतमाला सड़क पर 19 हाथियों का विशाल दल, थम गए वाहनों के पहिए; सिसरिंगा के पास हाथियों की मौजूदगी से मचा कौतूहल

Read Full News

लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ रेल लाइन के निर्माण में तेजी, परियोजना पूरी होने के बाद लोहरदगा रेलखंड के दोहरीकरण की उम्मीद

Read Full News

एयरटेल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹200 में 18 OTT ऐप्स का मजा, YouTube Premium भी फ्री!

Read Full News

छाल क्षेत्र का युवक पेमेंट लेने निकला रातभर घर नहीं लौटा, सुबह जंगल में पेड़ से टकराई बाइक के पास मिला शव!

Read Full News

ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन! पूंजीपथरा पुलिस की दो जगह ताबड़तोड़ रेड, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार!