🚨🔴 BIG BREAKING NEWS | 🔴🚨
💥3 दिन से लापता 7 साल की मासूम का झाड़ियों में मिला शव!
😱 राशन दुकान जाने निकली थी बच्ची, फिर नहीं लौटी घर! करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे शव मिलने से मचा हड़कंप!
📍 रजगामार, कोरबा | छत्तीसगढ़
⚫ कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तीन दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम बच्ची का शव गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बरामद हुआ। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है। अनाचार की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
🔴 राशन दुकान गई मासूम, फिर अचानक लापता!
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता करीब चार महीने पहले परिवार के साथ मजदूरी करने रजगामार आए थे। 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू उपयोग का सामान लेने निकली थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, मगर मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई।
🔎 सीसीटीवी खंगाले, डॉग स्क्वायड ने भी की तलाश!
बच्ची की तलाश में रजगामार चौकी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉग स्क्वायड की मदद ली। तीन दिनों की तलाश के बाद गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। इस बरामदगी के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
🚨 हत्या की आशंका! फोरेंसिक टीम जुटी जांच में
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अनाचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
💔 आखिर किसने उजाड़ दी मासूम की जिंदगी?
राशन दुकान जाने के बाद बच्ची के साथ क्या हुआ? वह झाड़ियों तक कैसे पहुंची? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।
📢 ग्रामीण भारत न्यूज की अपील: बच्चियों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस संवेदनशील मामले में अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
✍️ संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
📰 ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़, छत्तीसगढ़




















