आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में नारी शक्ति की रही सक्रिय भागीदारी, नरेश राठिया ने महतारी वंदन योजना की दी अहम जानकारी
तमनार, रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक तमनार के ग्राम पंचायत पडिगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पडिगांव एवं नवापारा में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं एवं नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाना रहा।
🟠 महिलाओं से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो तमनार महामंत्री श्री नरेश राठिया रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
श्री राठिया ने महिलाओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही परिवार, समाज और गांव का समग्र विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और विकास की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
🌱 हर घर में मूंगा का पौधा लगाने का संदेश
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पोषण को लेकर भी विशेष संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों से प्रत्येक घर में मूंगा (मुनगा) का पौधा लगाने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने बताया कि मुनगा पौष्टिकता का महत्वपूर्ण स्रोत होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी है। इस पहल के माध्यम से परिवारों तक पोषण और हरियाली का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
👩👧 महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती कुमुदानी प्रधान ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
🏅 मितानिनों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान गांव की मितानिनों को श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उनके योगदान को सम्मान दिया गया।
👥 ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शुभद्रा राठिया, उपसरपंच उषाकिरण राठिया, डिग्री लाल साहू, शिव प्रसाद साहू, वृंदा साहू, कुमुदानी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जगमेत चौहान, गीतांजलि साहू, भानुमती राठिया, सरोजनी साहू, गुलापी श्रीवास, प्रियतम सारथी सहित बड़ी संख्या में ग्राम की नारी शक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
📢 सेवा संकल्प का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता, पोषण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं के साथ संवाद करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जागरूकता को घर-घर तक ले जाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरेश राठिया द्वारा महिलाओं से किए गए संवाद एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा। आयोजन ने गांव में महिला जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
संवाददाता:– हरीश चौहान
सराईडीपा, तमनार, रायगढ़




















