2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा था युवक, दबिश देकर पकड़ा

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

🚨 BREAKING NEWS | रायगढ़ 🚨

घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा था युवक, दबिश देकर पकड़ा

रायगढ़, 28 सितंबर 2026। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 24 वर्षीय युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹35 हजार कीमत की पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी बरामद की है।

🔥 चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी नवीन मिश्रा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा, थाना घरघोड़ा चोरी की स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

🛵 वॉकिंग करने गई महिला की स्कूटी हो गई थी गायब

मामला तब सामने आया जब श्रीमती विजया पंडा, पति नरेश पंडा, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी।

बताया गया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852 से हाई स्कूल ग्राउंड घरघोड़ा में वॉकिंग करने गई थीं। उन्होंने स्कूटी को वार्ड क्रमांक 08 स्थित टीचर कॉलोनी के पास खड़ा किया और ग्राउंड चली गईं।

कुछ देर बाद वापस लौटने पर स्कूटी मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब स्कूटी का कोई पता नहीं चला तो 4 अप्रैल 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 112/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

🕵️ मुखबिर की सूचना ने खोला राज

चोरी की स्कूटी की तलाश में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान 27 सितंबर 2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा का नवीन मिश्रा चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक उद्धोराम पटेल ने तत्काल मौके पर दबिश दी और संदेही नवीन मिश्रा को पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।

💥 मेमोरंडम पर स्कूटी बरामद

आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी, बिना नंबर प्लेट, कीमत लगभग ₹35,000 बरामद कर जब्त कर ली।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी नवीन मिश्रा पिता शशिकांत मिश्रा, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 28 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👮‍♂️ पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्धोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।

संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

💥 तमनार में खड़गे के कथित बयान पर भाजपा का जोरदार विरोध! बस स्टैंड पर फूंका पुतला, सार्वजनिक माफी की उठी मांग

Read Full News

🏆 छर्राटांगर में खेलों का महाकुंभ! रायगढ़ के सागर ध्रुव ने गोल्ड पर जमाया कब्जा, मैदान में खिलाड़ियों का दिखा दमदार जलवा!

Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति

Read Full News

छत्तीसगढ़ के पामगढ़ में शराब पीने के बाद मचा हड़कंप, पार्षद समेत दो की मौत; एक अन्य की हालत बिगड़ी

Read Full News

रायगढ़ में भारतमाला सड़क पर 19 हाथियों का विशाल दल, थम गए वाहनों के पहिए; सिसरिंगा के पास हाथियों की मौजूदगी से मचा कौतूहल

Read Full News

लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ रेल लाइन के निर्माण में तेजी, परियोजना पूरी होने के बाद लोहरदगा रेलखंड के दोहरीकरण की उम्मीद

Read Full News

एयरटेल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹200 में 18 OTT ऐप्स का मजा, YouTube Premium भी फ्री!