🕉️ कालों के काल महाकाल भगवान शिव का हुआ भव्य पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक
खरसिया। दिनांक 03 अगस्त 2026, सोमवार को श्री कृष्ण दामोदर गौशाला देहजरी, शहीद वीर नारायण सिंह चौक के पास, ऐडूपुल, खरसिया में कालों के काल महाकाल भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग का
सामूहिक रुद्राभिषेक विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में *जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दिलीप राठिया जी एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल जी* उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश राठौर जी, श्रीमती मोहन कुमारी साहू जी, सभापति जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, *मीडिया प्रभारी श्री कैलाश चौहान जी* सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक श्री गीताराम साहू जी एवं श्री बालचंद साहू जी, उपसरपंच श्री सुशांत पटेल जी, श्री खगेश्वर साहू जी सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर सामूहिक रुद्राभिषेक में सहभागिता निभाई।
🔱 इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। पूरा गौशाला परिसर “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
🙏 महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
🔱 हर हर महादेव! 🚩
🕉️ जय श्री महाकाल! 🙏





















