ग्रामीण भारत न्यूज- न्यू दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट
15/07/2026
नई दिल्ली केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानो और गांवो के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य किसानो की आय को दोगुना करना है और खेती को घाटे का सौदा नही बल्कि लाभ का सौदा बनाना है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दस सालो मे किसानो के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानो के खाते मे हजारो करोड रुपये सीधे भेजे जा चुके है। इससे छोटे और सीमांत किसानो को खेती के लिए आर्थिक मदद मिल रही है।
फसल बीमा योजना से प्राकृतिक आपदा की स्थिति मे किसानो को सुरक्षा कवच मिला है। अगर फसल खराब होती है तो किसानो को तुरंत मुआवजा मिल जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से किसान अपनी मिट्टी की जांच करवा कर सही खाद और उर्वरक का उपयोग कर पा रहे है। इससे उत्पादन बढा है और लागत घटी है।
मंत्री ने कहा कि अब सरकार प्राकृतिक खेती पर सबसे ज्यादा जोर दे रही है। रासायनिक खाद के बजाय गोबर की खाद और जैविक खेती को बढावा दिया जाएगा। मोटे अनाज जैसे ज्वार बाजरा रागी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ये अनाज सेहत के लिए भी अच्छे है और कम पानी मे भी हो जाते है।
सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम को बढावा दिया जाएगा। इससे पानी की बचत होगी और हर खेत तक पानी पहुंचेगा। सरकार चाहती है कि किसान नई तकनीक अपनाए और कम लागत मे ज्यादा उत्पादन ले।
ग्रामीण विकास की बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गांवो मे रोजगार के अवसर बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हर गरीब परिवार को पक्का मकान दिया जा रहा है। शौचालय बिजली सडक और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए गांवो को आत्मनिर्भर बनाना होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को बैंक से जोडकर उन्हे लोन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके।
अंत मे शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओ का लाभ बिना भेदभाव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। काम मे पारदर्शिता हो और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तभी गांव खुशहाल होगा और जब गांव खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल और विकसित बनेगा।





















