🚨 तेज रफ्तार का कहर! अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे तीन मोटरसाइकिल सवार

112 की तत्परता से तीनों घायलों को पहुंचाया गया घरघोड़ा सरकारी अस्पताल
घरघोड़ा।दिनांक 04/10/2026 लैलूंगा रोड पर तेज रफ्तार के कारण एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना घरघोड़ा की 112 टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक 724 सोहनलाल पटेल एवं चालक जनार सिंह चौहान ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल 112 वाहन से घरघोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति रायकेरा स्थित कंपनी में कार्यरत हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना के चलते घायलों को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया जा सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घायलों की वास्तविक स्थिति चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
🚑 112 टीम की तत्परता बनी मददगार
घटना के दौरान 112 के चालक जनार सिंह चौहान और आरक्षक 724 सोहनलाल पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
संवाददाता — विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज, रायगढ़




















