2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव में मची सनसनी, हाथी की डूबने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

🚨 BREAKING NEWS |
🐘 छेड़ोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, मचा हड़कंप!

तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव में मची सनसनी, हाथी की डूबने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के छैडोरिया गांव के पास बुधवार सुबह तालाब में नवजात हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में हाथी का शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

💥 तालाब में कैसे पहुंचा नवजात हाथी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नवजात हाथी की मौत तालाब में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वन विभाग द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

🐘 इलाके में पहले से घूम रहा है हाथियों का बड़ा दल

ग्रामीणों के मुताबिक, छैडोरिया गांव और आसपास के जंगलों में पिछले कुछ समय से हाथियों का बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। आशंका है कि बीती रात हाथियों का दल पानी पीने के लिए तालाब के पास पहुंचा होगा। इसी दौरान नवजात हाथी किसी हादसे का शिकार होकर तालाब में गिर गया होगा।

बुधवार सुबह तालाब में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

🌙 शाम होते ही सड़क और गांव के आसपास पहुंचते हैं हाथी

बताया जा रहा है कि हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से सामारूमा-अमलीडीह मार्ग के आसपास भी विचरण कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी दिनभर जंगल के भीतर रहते हैं और शाम ढलते ही सड़क तथा आसपास के क्षेत्रों में नजर आने लगते हैं। इससे क्षेत्र में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।

🔎 करीब 51 हाथियों का दल, उसी में शामिल था नवजात

रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि छैडोरिया गांव के पास तालाब में नवजात हाथी की मौत हुई है। प्रारंभिक तौर पर डूबने की आशंका सामने आई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई और मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

अधिकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से करीब 51 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसमें से एक हाथी दूसरे स्थान की ओर चला गया है। तालाब में मृत मिला नवजात हाथी इसी दल का हिस्सा बताया जा रहा है और उसका जन्म हाल ही में हुआ था।

⚠️ मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा

नवजात हाथी की मौत ने वन विभाग की निगरानी और क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ होगा कि नवजात हाथी की मौत वास्तव में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

💥 तमनार में खड़गे के कथित बयान पर भाजपा का जोरदार विरोध! बस स्टैंड पर फूंका पुतला, सार्वजनिक माफी की उठी मांग

Read Full News

🏆 छर्राटांगर में खेलों का महाकुंभ! रायगढ़ के सागर ध्रुव ने गोल्ड पर जमाया कब्जा, मैदान में खिलाड़ियों का दिखा दमदार जलवा!

Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति

Read Full News

छत्तीसगढ़ के पामगढ़ में शराब पीने के बाद मचा हड़कंप, पार्षद समेत दो की मौत; एक अन्य की हालत बिगड़ी

Read Full News

रायगढ़ में भारतमाला सड़क पर 19 हाथियों का विशाल दल, थम गए वाहनों के पहिए; सिसरिंगा के पास हाथियों की मौजूदगी से मचा कौतूहल

Read Full News

लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ रेल लाइन के निर्माण में तेजी, परियोजना पूरी होने के बाद लोहरदगा रेलखंड के दोहरीकरण की उम्मीद

Read Full News

एयरटेल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹200 में 18 OTT ऐप्स का मजा, YouTube Premium भी फ्री!