घरघोड़ा | ग्रामीण भारत न्यूज | 16 अगस्त 2026
सावन के आखिरी सोमवार पर खोखरोआमा की धरती भक्ति, आस्था और लोक संस्कृति के रंग में रंगने जा रही है। ग्राम पंचायत भेंगारी अंतर्गत खोखरोआमा में 24 अगस्त 2026, सोमवार को “महादेव गुफा झुलारथ महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन होगा। यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक, झुलारथ यात्रा और सुवा नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।
🔱 भोलेनाथ के जलाभिषेक से शुरू होगा आस्था का पर्व
महोत्सव के दौरान विधि-विधान से महादेव एवं भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा। भेंगारी, चारमार, नवापारा टेन्डा, बिलासखार, पाकादरहा, बगचबा, नायकटांड, पानीखेत सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महादेव के दर्शन और पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
🏆 इनामी नृत्य के नकद पुरस्कार पर होगी जोरदार भिड़ंत
इस बार महोत्सव में ईनामी झुलारथ यात्रा और ईनामी सुवा नृत्य प्रतियोगिता खास आकर्षण रहेगी। दोनों प्रतियोगिताओं में नकद पुरस्कार बांटे जाएंगे।
ईनामी झुलारथ यात्रा प्रतियोगिता
⏰ समय: सुबह 2 बजे से 6 बजे तक
🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹21,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹15,000
🥉 तृतीय पुरस्कार — ₹10,000
🏅 चतुर्थ पुरस्कार — ₹5,000
ईनामी सुवा नृत्य प्रतियोगिता
⏰ समय: सुबह 11 बजे से 2 बजे तक
🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹7,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹5,000
🥉 तृतीय पुरस्कार — ₹3,000
🚩 सांसद से लेकर विधायक तक होंगे मौजूद
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, बीडीसी श्री राजेन्द्र गुप्ता, सरपंच श्री तेजराम राठिया एवं उपसरपंच श्री सत्यानंद गुप्ता के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोककला, संस्कृति और भाईचारे को एक मंच पर लाने वाला उत्सव भी है।
📞 संपर्क: 6261045750, 93293539, 9201132086
आयोजक: समस्त ग्रामवासी खोखरोआमा, भेंगारी
🔱 हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ 🔱
========================
विशेष संवाददाता:– पिंटू मांझी





















