ग्रामीण भारत न्यूज
रायगढ़, छत्तीसगढ़ दिनांक 31/07/2026
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और आदिवासी इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब प्रदेश के उन गांवों तक भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी है, जहां आज भी लोग कमजोर सिग्नल और नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार से राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी मांगी है। यदि प्रस्ताव को जल्द हरी झंडी मिलती है, तो हजारों गांव डिजिटल दुनिया से सीधे जुड़ जाएंगे।
सरकार का कहना है कि नए टावर लगने से ग्रामीणों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, टेलीमेडिसिन, सरकारी योजनाओं और इंटरनेट सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। वहीं युवाओं और स्थानीय कारोबारियों के लिए भी नए अवसर खुलेंगे।
मुख्य बातें: ✅ 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव
✅ दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क
✅ ऑनलाइन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
✅ डिजिटल भुगतान और ई-गवर्नेंस होगा आसान
✅ गांव-गांव तक पहुंचेगी डिजिटल क्रांति
“अब नेटवर्क की परेशानी होगी खत्म, छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान!”
📍 ग्रामीण भारत न्यूज- विनोद चौहान
रायगढ़, छत्तीसगढ़





















