2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

अंजलि चौहान ने NEET में रचा सफलता का इतिहास, चौहान समाज का बढ़ाया गौरव

Author Image
Written by
Editor - In - Chief

 

घरघोड़ा। चौहान समाज, ब्लॉक घरघोड़ा के ग्राम कटंगडीह की होनहार बेटी अंजलि चौहान ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर जशपुर नर्सिंग में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे चौहान समाज में खुशी एवं गर्व का माहौल है। 🎉👏

अंजलि की शानदार सफलता पर चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ, ब्लॉक घरघोड़ा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने उनके गृह ग्राम कटंगडीह पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अंजलि की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा की मिसाल कायम की है।

🌟 समाज के बच्चों के लिए बनी प्रेरणा

समाजजनों ने कहा कि बच्चे समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। माता-पिता का सम्मान, अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाकर विद्यार्थी निश्चित रूप से अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।

अंजलि की सफलता ने यह संदेश भी दिया है कि यदि सपनों को लक्ष्य बनाकर पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रयास किया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल की जा सकती है।

💐 इन पदाधिकारियों ने दी बधाई

अंजलि चौहान को बधाई देने उनके गृह ग्राम कटंगडीह पहुंचने वालों में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री दयाराम चौहान, उपाध्यक्ष श्री विष्णु चौहान, उपाध्यक्ष श्री विनोद चौहान एवं सचिव श्री दयानंद चौहान सहित युवा प्रकोष्ठ, चौहान समाज घरघोड़ा के पदाधिकारी शामिल रहे।

वहीं वरिष्ठजनों में श्री जनार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष; श्री फुलसाय चौहान, संगठन मंत्री; एवं श्री मित्रभानु चौहान, सह-मीडिया प्रभारी, चौहान समाज घरघोड़ा ने भी अंजलि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही श्री सत्यानंद चौहान, अध्यक्ष अठगंवा सेक्टर बगचबा; श्री लक्ष्मण चौहान, अध्यक्ष अठगंवा सेक्टर कटंगडीह; एवं श्री मदन चौहान जी ने भी अंजलि की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाजजनों ने कहा कि अंजलि ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

🎊 चौहान समाज की होनहार बेटी अंजलि चौहान को एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। ईश्वर उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता, खुशियां और सम्मान प्रदान करें।

शुभेक्षु:
चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ, ब्लॉक घरघोड़ा
========================

संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा नया रास्ता, केंवची में भव्य प्रवेश द्वार तैयार; 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी

Read Full News

🙏 जय दूल्हा देव समिति छत्तीसगढ़ की नई पहल प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समितियों के गठन की तैयारी, समाज सुधार से लेकर जनसेवा तक होगा कार्य विस्तार

Read Full News

स्नैपचैट पर दोस्ती, फिर प्यार का इजहार! शादी के सपने दिखाने का आरोप, ₹4.50 लाख के कथित लेनदेन से मचा हड़कंप!

Read Full News

पैसे की लालच ने ली एक निर्दोष की जान 19 वर्षीय युवक समेत 4 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त!

Read Full News

कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार: 125 करोड़ की लागत से सुधरेगी जिले की ‘लाइफलाइन’, ग्रामीणों को मिलेगी जर्जर राह से मुक्ति

Read Full News

छत्तीसगढ़ के पामगढ़ में शराब पीने के बाद मचा हड़कंप, पार्षद समेत दो की मौत; एक अन्य की हालत बिगड़ी

Read Full News

रायगढ़ में भारतमाला सड़क पर 19 हाथियों का विशाल दल, थम गए वाहनों के पहिए; सिसरिंगा के पास हाथियों की मौजूदगी से मचा कौतूहल

Read Full News

लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ रेल लाइन के निर्माण में तेजी, परियोजना पूरी होने के बाद लोहरदगा रेलखंड के दोहरीकरण की उम्मीद

Read Full News

एयरटेल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! ₹200 में 18 OTT ऐप्स का मजा, YouTube Premium भी फ्री!

Read Full News

छाल क्षेत्र का युवक पेमेंट लेने निकला रातभर घर नहीं लौटा, सुबह जंगल में पेड़ से टकराई बाइक के पास मिला शव!

Read Full News

ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन! पूंजीपथरा पुलिस की दो जगह ताबड़तोड़ रेड, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार!