2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

तेज बहाव के बीच एनीकट पार करना पड़ा भारी, बाइक समेत बहे दो युवक; ग्रामीणों ने बचाई जान

Author Image
Written by
Bureau Report

बिलासपुर। लीलागर नदी में आई बाढ़ के बीच तेज बहाव वाले एनीकट को पार करने की कोशिश दो युवकों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बची। पानी के तेज बहाव की अनदेखी कर बाइक से एनीकट पार कर रहे दोनों युवक अचानक असंतुलित होकर मोटरसाइकिल समेत नदी की तेज धारा में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार मल्हार क्षेत्र के चकरबेढ़ा निवासी गुड़ा टंडन और दुर्गेश टंडन जांजगीर-चांपा की ओर जा रहे थे। रास्ते में लीलागर नदी पर बने एनीकट के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी का बहाव अधिक होने के कारण एनीकट पार नहीं करने की समझाइश दी और खतरे से आगाह भी किया, लेकिन दोनों युवक बाइक लेकर आगे बढ़ गए।

बताया जा रहा है कि एनीकट पार करते समय दोनों युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। कुछ ही पल में वे नदी की धारा में बहने लगे। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने दिखाई अदम्य हिम्मत

युवकों को बहता देखकर मानाडेरा निवासी मोहनलाल केवट और महेश केवट ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उनके साथ आदित्य केवट (करण) ने भी बचाव में सहयोग किया। तीनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव के बीच पहुंचकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस साहसिक कार्य की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने ग्रामीणों के साहस की सराहना की। युवकों की जान बचाने वाले मोहनलाल केवट, महेश केवट और आदित्य केवट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बारिश के मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी

लीलागर नदी में बाढ़ और एनीकट के ऊपर तेज बहाव को देखते हुए यह घटना एक गंभीर चेतावनी भी है। बरसात के दौरान नदी, नाले और एनीकट के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की जाती है।

ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस से दो युवकों की जान बच गई, लेकिन घटना यह सवाल भी खड़ा करती है कि तेज बहाव वाले एनीकटों पर सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन रोकने के पर्याप्त इंतजाम कितने प्रभावी हैं। ऐसे स्थानों पर खतरे के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और निगरानी की व्यवस्था को और मजबूत किया जाना जरूरी है।

संवाददाता — विनोद चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना का बड़ा असर!

Read Full News

🚨 तमनार में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Read Full News

पेट्रोल पंप के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Read Full News

घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक चोरीकांड का पर्दाफाश: 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार, ₹6.30 लाख की संपत्ति बरामद

Read Full News

🚨🐘 BREAKING NEWS | धरमजयगढ़ में हाथी का कहर! 28 वर्षीय युवक को दौड़ाकर कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत 🐘🚨

Read Full News

🌾 अब घर बैठे होगी खाद की एडवांस बुकिंग, नई डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत

Read Full News

तमनार में 1171 बच्चों की नेत्र जांच, 169 में मिला दृष्टि दोष; स्वास्थ्य विभाग देगा निःशुल्क चश्मा

Read Full News

रायगढ़ में हाथियों का कहर: 21 किसानों की धान की फसल चौपट, कच्चे मकान की दीवार तोड़ी

Read Full News

बकाया बिजली बिल पर सरकारी दफ्तरों को अल्टीमेटम

Read Full News

24 घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन यूनिट फिर शुरू, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन बहाल

Read Full News

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Read Full News

जर्जर सड़क देखकर भड़के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, एसडीओ और सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश