रायगढ़, 30 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायगढ़ द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में निःशुल्क गैर-आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र), सोलर पी.वी. इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), फ्रंटलाइन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग), जीएसटी असिस्टेंट तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9752593616, 9420166369 एवं 7067109343 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। क्यूआर कोड अथवा पंजीयन लिंक प्राप्त करने के लिए 8959719188 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
संवाददाता : विनोद चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)





















