2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

31 जुलाई आखिरी मौका: खरीफ फसलों का बीमा कराएं, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Author Image
Written by
Bureau Report

ग्रामीण भारत न्यूज

रायगढ़, 29 जुलाई 2026। खरीफ मौसम 2026 में किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों से समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है।

योजना के तहत जिले के किसान धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, उड़द, मूंगफली, मसूर, अरहर तथा रागी जैसी अधिसूचित फसलों का बीमा कराकर प्राकृतिक आपदाओं एवं उत्पादन संबंधी जोखिमों से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को बुवाई एवं रोपण जोखिम, स्थानीयकृत प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम तथा फसल कटाई के बाद निर्धारित अवधि में होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को सुरक्षित रखना और कृषि क्षेत्र में जोखिम को कम करना है।

यह योजना ऋणी एवं अऋणी दोनों श्रेणी के किसानों के लिए उपलब्ध है। अऋणी किसान अपने निकटतम बैंक, वित्तीय संस्था या लोक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से बीमा प्रस्ताव पंजीकृत करा सकते हैं, जबकि ऋणी किसानों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी बीमा प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। योजना के तहत किसानों को कुल बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। धान (सिंचित) के लिए किसान अंश 1,210 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा धान (असिंचित) के लिए 946 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया है।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

– आधार कार्ड
– नवीनतम भूमि अभिलेख
– बैंक पासबुक की प्रति
– फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का स्वघोषणा पत्र
– मोबाइल नंबर
– बटाईदार किसानों के लिए वैध सहमति संबंधी दस्तावेज

उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

https://www.amazon.in/s?k=crop+pesticide&tag=graminbharatnews21

https://www.amazon.in/s?k=mobile&tag=graminbharatnews21

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

31 जुलाई आखिरी मौका: खरीफ फसलों का बीमा कराएं, प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Read Full News

*छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदा से 4 परिवारों पर टूटा कहर, कलेक्टर ने स्वीकृत की 16 लाख की आर्थिक सहायता*

Read Full News

*कल का मौसम29 July 2026: अगले 48 घंटे भारी! 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश, बाढ़-लैंडस्लाइड का रेड अलर्ट | ग्रामीण भारत न्यूज*

Read Full News

ब्रेकिंग: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! सहायक कोच रयान टेन डोशेट का इस्तीफा, फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी खत्म*

Read Full News

*ब्रेकिंग न्यूज* *मनेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा: बेटे को स्कूल लेने गई मां की बिजली विभाग की पिकअप ने ली जान, परिजनों ने मांगा मुआवजा*

Read Full News

*राष्ट्रमंडल खेल 2026: बिंद्यारानी देवी ने 58kg भारोत्तोलन में जीता कांस्य, PM मोदी ने कहा “कड़ी मेहनत का परिणाम”*

Read Full News

*ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश ने तोड़ा घरघोड़ा का संपर्क! छर्राटांगर-डोकरबुड़ा मार्ग जलमग्न, ग्रामीण बोले- “हर साल यही हाल”*

Read Full News

*ब्रेकिंग न्यूज: भारी बारिश ने तोड़ा घरघोड़ा का संपर्क! छर्राटांगर-डोकरबुड़ा मार्ग जलमग्न, ग्रामीण बोले- “हर साल यही हाल”*

Read Full News

 *खबर: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग! सारंगढ़ के माधोपाली पुल से बही कार, नाले में लापता पति-पत्नी की तलाश जारी, प्रशासन पर उठे सवाल*

Read Full News

 *खबर: जशपुर में बिजली ठीक करना पड़ा महंगा, ट्रांसफार्मर के पास करंट से किसान की मौत, गांव में शोक*

Read Full News

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा: अगले 3 घंटे में 16 जिलों में तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में गिर सकते हैं 50KM की रफ्तार से तूफानी झोंके

Read Full News

*तराईमाल हत्याकांड: मुआवजे के विवाद में पति की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई गुत्थी