*करतला – रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया* ने PM श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय करतला में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मठ महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन व राजकीय गीत से हुई। प्रभारी प्राचार्य *दुबराज सिंह राठिया* ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिक्षक *आशीष बक्स* और शिक्षिकाएं *नीलिमा पटेल* व *लेमा गौतम* ने स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
*विधायक ने कही ये बड़ी बातें*
मंच से बोलते हुए विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा:
_”शिक्षक दीपक की तरह हैं जो खुद जलकर समाज को प्रकाशित करते हैं। शिक्षक इसलिए पूजनीय हैं क्योंकि वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देते हैं। ऐसे राष्ट्र निर्माताओं को सम्मानित कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”_
उन्होंने शिक्षकों से हिंदी-अंग्रेजी के साथ क्षेत्रीय बोली को भी महत्व देने की अपील की। साथ ही बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि *12वीं में 85% से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्रों को 15,000 रुपये नगद पुरस्कार* देकर सम्मानित किया जाएगा।
*अन्य वक्ता*
सरपंच प्रतिनिधि *देवेंद्र सिंह राठिया* ने कहा कि विधानसभा के प्रथम व्यक्ति द्वारा शिक्षा के दीपकों में तेल डालना सराहनीय कदम है।
रामपुर विधानसभा अध्यक्ष *शिवम राय* और विधायक प्रतिनिधि *प्रवीण ओगरे* ने भी इस अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की।
प्रभारी प्राचार्य दुबराज सिंह राठिया ने कहा कि 32 वर्ष के सेवाकाल में उन्होंने पहली बार किसी विधायक द्वारा ऐसा प्रेरणादायक सम्मान समारोह देखा है।
कार्यक्रम का संचालन *ताराचंद सोनी* ने किया। इस अवसर पर *अंकित राय, रोशन खांडे, इब्राहिम फारुखी, आत्माराम मन्नेवार, प्रकाश पुलस्त, अजय श्रीवास* सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
*संवाददाता: विनोद चौहान*
—





















