ग्रामीण भारत न्यूज
*घरघोड़ा:*
चौहान समाज घरघोड़ा युवा प्रकोष्ठ के सचिव *दयानन्द चौहान* के सुपुत्र *शिवम् चौहान* ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
शिवम् के चयन की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व से भावुक हो उठे। समाज के लोगों ने भी शिवम् को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व चौहान समाज द्वारा शिवम् को सम्मानित भी किया गया था।
इस सम्मान समारोह में *थाना प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू जी* के हाथों शिवम् को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवम् की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
*चौहान समाज घरघोड़ा युवा प्रकोष्ठ* की ओर से शिवम् चौहान को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। ❤️💐
—
संवाददाता:– विनोद चौहान





















