ग्रामीण भारत न्यूज:- ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर
*रायपुर | 15 जुलाई 2026*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। इस योजना में हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रुपये सीधे आ रहे हैं।
अब तक 29 किस्तों के जरिए 18 हजार 805 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि महिलाओं को मिल चुकी है। सरकार ने 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
*महिलाओं ने बताई आपबीती*
नारायणपुर की माहरी उसेंडी कहती हैं – “पहले घर का खर्च चलाना मुश्किल था। अब बच्चों की पढ़ाई और राशन का खर्च खुद करती हूं। इस योजना ने सम्मान और हिम्मत दोनों दी है।”
मोहला-मानपुर की केजू बाई ने इस पैसे से किराना दुकान शुरू की। आज वो ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर हैं और दूसरी महिलाओं को भी मदद कर रही हैं।
मनेन्द्रगढ़ की संतोषी को अब तक 29 हजार रुपये मिल चुके हैं। उनका कहना है “अब छोटी जरूरत के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता।”
महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा सहारा बन गई है। ये योजना छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास का सबसे अच्छा उदाहरण है।





















