ग्रामीण भारत न्यूज -वइशएष संवाददाता -विनोद चौहान
रायगढ़। युवती के परिचित युवक ने फोन कर स्कूल परिसर में बुलवाया और सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसके साथ अनाचार करने का मामला प्रकाश मेें आया है। वहीं पीडि़ता के शोर मचाने पर उसकी चुनरी से गला घोंटने का प्रयास किया परंतु शोर सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया था। वहीं पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त वाकया खरसिया थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती रविवार की शाम को तकरीबन 7 बजे मेहमानों को छोडऩे पैदल जा रही थी। वहीं युवती को जाते देख उसके परिचित युवक रमाकांत मांझी ने फोन कर गांव के ही स्कूल परिसर में बुलवाया। रमाकांत के बुलवाने पर वह स्कूल परिसर में उससे मिलने गई तब सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए वह युवती का मुंह दबा कर आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। युवक के चंगुल से छूटते ही युवती ने शोर गुल मचाया तब उसकी चुनरी से आरोपी ने गला घोंटते हुए जान से मार देने की धमकी दी।
वहीं शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण वहां पंहुचे तो रमाकांत दीवर फांद कर फरार हो गया था। पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी रमाकांत मांझी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 364 (1), 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।





















