2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.236502773037" anonymous">

लैलूंगा चौहान समाज की पाकरगांव में अहम बैठक

Author Image
Written by
Bureau Report

 

‘घर-घर चलो, गांव-गांव चलो, जोहार भेंट’ अभियान का हुआ शुभारंभ

ग्रामीण भारत न्यूज | लैलूंगा। विकासखंड लैलूंगा चौहान समाज की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पाकरगांव में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक परिवार से सीधा संवाद स्थापित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी अवसर पर ‘घर-घर चलो, गांव-गांव चलो, जोहार भेंट’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभियान के तहत विकासखंड लैलूंगा के सभी गांवों में समाज के प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवारों से जोहार भेंट की जाएगी। इस दौरान समाज के लोगों को ईष्ट देव दुल्हा देव जी एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में इस पहल को समाज की सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

आर्थिक जनगणना और पौधरोपण का निर्णय

बैठक में विकासखंड स्तरीय चौहान समाज की आर्थिक जनगणना कराने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य समाज के परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर जरूरत के अनुसार भविष्य में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है।

इसके साथ ही प्रत्येक घर में ‘जय दुल्हा देव’ का नारा लेखन कराने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस

समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस पहल करने पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं और समाज के परिवारों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक विकास को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में शंभू गुरुजी, देवप्रसाद चौहान, विजय चौहान एवं रोबिन चौहान की सहमति से समाज हित में विभिन्न निर्णयों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों ने गांव-गांव पहुंचकर समाज के लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में आनंद चौहान, दिलीप चांद, गोपाल चौहान, प्रेम चौहान, राजू चौहान, कन्हैया चौहान, शिशु चौहान, प्रताप चौहान, सुमन चौहान, राधेश्याम चौहान, ललित चौहान एवं सतीश चौहान सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता :– आनंद चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज रायगढ़

और पढ़ें

ग्रामीण भारत न्यूज की लेख आपको पसंद आई की नहीं कमेंट करें। हां या ना में।

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Read Full News

घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना का बड़ा असर!

Read Full News

🚨 तमनार में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Read Full News

पेट्रोल पंप के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Read Full News

घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक चोरीकांड का पर्दाफाश: 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार, ₹6.30 लाख की संपत्ति बरामद

Read Full News

🚨🐘 BREAKING NEWS | धरमजयगढ़ में हाथी का कहर! 28 वर्षीय युवक को दौड़ाकर कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत 🐘🚨

Read Full News

🌾 अब घर बैठे होगी खाद की एडवांस बुकिंग, नई डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत

Read Full News

तमनार में 1171 बच्चों की नेत्र जांच, 169 में मिला दृष्टि दोष; स्वास्थ्य विभाग देगा निःशुल्क चश्मा

Read Full News

रायगढ़ में हाथियों का कहर: 21 किसानों की धान की फसल चौपट, कच्चे मकान की दीवार तोड़ी

Read Full News

बकाया बिजली बिल पर सरकारी दफ्तरों को अल्टीमेटम

Read Full News

24 घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा की तीन यूनिट फिर शुरू, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन बहाल

Read Full News

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Read Full News

जर्जर सड़क देखकर भड़के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, एसडीओ और सब इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश