
📍 लैलूंगा | 6 सितंबर 2026
चौहान समाज द्वारा सामाजिक एकता, जनजागरण और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय एवं गौरवान्वित करने वाली पहल की गई है। आज दिनांक 06/09/2026 को लैलूंगा स्थित श्री दिलीप चांद के निवास पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित चौहान समाज के समस्त गणमान्य सामाजिक बंधुओं ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से “गांव-गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान को और अधिक व्यापक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
🚩
✨ इसी क्रम में राजपुर सेक्टर के अध्यक्ष श्री अर्जुन चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम सराईमुड़ा में “घर-घर चलो” जोहार भेंट अभियान चलाया गया। साथ ही समाज की आस्था और गौरव के प्रतीक दूल्हादेव दिवाल लेखन का भी कार्य किया गया।
👏 यह अभियान सामाजिक एकता, भाईचारे और अपनी परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में चौहान समाज की एक प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
🚩 अभियान में उपस्थित प्रमुख समाजसेवक एवं सामाजिक बंधु:
दिलीप चांद, आनंद चौहान, सुमन चौहान, प्रताप चौहान, देवकुमार, राजू चौहान, शिशु चौहान, हेमसागर चौहान, ग्राम कोटवार (रेगड़ी) कन्हैया लाल चौहान, प्रेमलाल चौहान, मनोज, विष्णु चौहान, मनबोध चौहान,सालिकराम चौहान ,
श्रीमती गीता चौहान, सुशीला चौहान, राधिका चौहान, सुनी चौहान, मोंगरा चौहान, संगीता चौहान, सुनीता चौहान, पार्वती चौहान सहित ग्राम सराईमुड़ा एवं राजपुर के समस्त गणमान्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
🔥 चौहान समाज का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायक और गौरव का विषय है। “घर-घर चलो” अभियान के माध्यम से समाज को एक सूत्र में जोड़ने का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।
🚩 जय दूल्हादेव! जय चौहान समाज! 🚩
🖊️ संवाददाता:– विनोद कुमार चौहान
ग्रामीण भारत न्यूज, रायगढ़
🖊️ सहयोगी संवाददाता:– आनंद चौहान
पाकरगांव, लैलूंगा, रायगढ़





















