*न्यूज 1: जांजगीर-चांपा*रिपोर्ट -मयंक चौहान
*जांजगीर-चांपा में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम*
*जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।* जिले के खैराडीह गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक अनित दिवाकर अपने दोस्त की बहन के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मोबाइल पर बात करते समय वह घर की छत पर चला गया था। छत के बहुत करीब से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन से उसकी उंगली छू गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गया।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
*गांव वालों ने जताई नाराजगी*
हादसे के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके और घरों के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे पहले भी हादसे होते रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस लाइन को तुरंत हटाकर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
🔱 *बोल बम सावन महासेल* 🔱
कांवड़ यात्रा के लिए स्पेशल भगवा कपड़े 👇
👕 *पुरुष कुर्ता भगवा*: https://www.amazon.in/s?k=bhagwa+kurta+men&tag=graminbharatnews21
👚 *महिला सूट भगवा*: https://www.amazon.in/s?k=bhagwa+suit+women&tag=graminbharatnews21
👶 *बच्चों के भगवा कपड़े*: https://www.amazon.in/s?k=bhagwa+dress+kids&tag=graminbharatnews21
🎒 *कांवड़ बैग + गमछा*: https://www.amazon.in/s?k=kanwar+bag+gamcha&tag=graminbharatnews21
👟 *आरामदायक चप्पल*: https://www.amazon.in/s?k=walking+slippers&tag=graminbharatnews21
🧢 *भगवा टोपी + बैंड*: https://www.amazon.in/s?k=bhagwa+cap+band&tag=graminbharatnews21
*हर हर महादेव* 🙏
#BolBam #Sawan2026 #KanwarYatra #AmazonSale





















