खबर
*ग्रामीण भारत न्यूज – धरमजयगढ*
*धरमजयगढ में झाड़ियों में मिला महिला का अर्धनग्न शव, हत्या की आशंका*
धरमजयगढ तेरह जुलाई दो हजार छब्बीस रायगढ़ जिले के धरमजयगढ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मस्जिद पारा में घर के बाहर बाउंड्री के किनारे झाड़ियों में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान उम्र अड़तालीस वर्ष पति महोब्बत चौहान के रूप में हुई है। शव उसी के घर के बाहर मिला है।
घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले को हत्या मानकर जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मौके पर ग्रामीण भारत न्यूज के संवाददाता भी मौजूद थे।
ग्रामीण भारत न्यूज, धरमजयगढ न्यूज, रायगढ़ समाचार, छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज, धरमजयगढ क्राइम, महिला हत्या, मस्जिद पारा शव, राजकुमारी चौहान, छत्तीसगढ़ पुलिस, रायगढ़ जिले की खबर।





















